Lakhimpur Khiri News: कठिना नदी पर पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर, संवाददाता। क्षेत्र की कठिना नदी के दुवेड़ी, भावदा और नौघटा घाट पर बने रपटा पुलों के ऊपर पानी की पांच फीट तेज धार बहने के कारण जगह-जगह से रास्ते कटने लगे हैं। इसके चलते धान और गन्ने की फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन गांवों और सरदारों के झालों में रहने वाले ग्रामीणों का आवागमन पानी की तेज धार के कारण पूरी तरह ठप हो गया है। इसी समस्या को लेकर हरीशपुर के ग्रामीणों ने दुवेड़ी घाट पर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन से नदी पर पुल बनाने की मांग की है।
आवागमन और फसलों पर संकट कठिना नदी और आंवला जंगल स्थित नरवा माइनर रपटा पुल के बीच बसे हरीशपुर, कारीबडेरी, स्वामीदयालपुर, मकशुदाबाद, भावदा और सरदारों के झालों की लगभग पांच हजार की आबादी का आवागमन रपटा पुल पर पानी की तेज धार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.