लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: जालिमनगर पुल के नीचे बहने वाली सरयू (घाघरा) नदी लगातार कटान कर रही है। नदी तट पर बना शिव मंदिर कटान की जद में है। मन्दिर और नदी के बीच चंद मीटर का फासला बचा है।

कटान की समस्या कटान को लेकर जालिमनगर पुल पर चार दिनों तक लगातार गतिरोध बना रहा। किसान यूनियन के लीडर समेत करीब दर्जन भर लोग जलसमाधि का संकल्प लेकर जल सत्याग्रह पर भी बैठ गए। डीएम,एसपी और एसडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव को लेकर उपायों पर चर्चा और वार्ता भी हुई। पर इन सबके बीच कटान रोकने के लिए जिम्मेदार बाढ़ खण्ड के अफसर मौके पर नहीं फटके। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता गया।

कांवड़ यात्रियों की आस्था मौजूदा समय में जब मन्दिर कटने की कगार पर पहुंच चुका है। तब भी बाढ़ खण्ड ने बचाव कार्य शुरू नहीं कराया है। बताते चलें कि जालिमनगर...