लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरधान पुलिस ने पांच महिला महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच प्लास्टिक की पिपियों में भरी करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गुरुवार को थाना फरधान पुलिस टीम ने मोहम्मदी मार्ग से रनछोरपुर जाने वाले रास्ते पर रनछोरपुर के पास कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को अलग-अलग प्लास्टिक की पिपियों के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान प्रत्येक पिपिया में करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने के बाद पुलिस सभी महिलाओं को थाने लेकर आई। महिला अभियुक्ताओं की निगरानी महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों द्वारा की गई। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अवैध शराब...