Lakhimpur Khiri News: कच्ची दीवार ढहने से दो गायों की दबकर मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश के चलते गांव भूड़ा पिपरी में एक किसान के मकान की कच्ची दीवार ढह जाने से छप्पर के नीचे बंधी दो कीमती गाय दब गई। जब तक मलबा हटाया जाता, दोनों पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने बताया कि सोमवार को भारी वर्षा के चलते गांव भूड़ा पिपरी में दीवार गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल संजय वर्मा ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। किसान हरि स्वरूप पुत्र रामशरण के मकान की कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे दो कीमती दुधारू गाय बंधी हुई थी, तभी अचानक भरभरा कर दीवार के बैठ जाने पर पशु नीचे दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से जब तक उन्हें बाहर निकल गया उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.