लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा, संवाददाता। विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत मझौरा के मजरा कचनारा गांव के प्रमुख मार्गों की हालत बद से बदतर हो गई है। यहां खड़ंजे पर अक्सर गंदा पानी भरा रहता है। बरसात में तो स्थिति और भयावह हो जाती है, पानी घुटनों तक भर जाता है। गांव निवासी हीरा सिंह, घनश्याम, वीरेंद्र, कोसल, बबलू, नंदू, राजकुमार सहित सभी ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण सारा गंदा पानी सड़कों और खड़ंजों पर ही जमा हो जाता है। बदबू और मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग मजबूरी में खुद फावड़े और अन्य औजारों की मदद से गंदगी हटाने और पानी निकालने का काम कर रहे हैं। लेकिन यह अस्थायी समाधान है। थोड़ी सी बारिश होते ही फिर से पूरा रास्ता पानी से भर जाता है। ग्रामीणों का कह...