Lakhimpur Khiri News: कक्षा में पहुंचे डीएम, सवालों की बौछार से परखी बच्चों की समझ
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। डीएम अंजनी कुमार सिंह गुरुवार को अचानक विकास क्षेत्र लखीमपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रामापुर पहुंच गए। डीएम को कक्षा में देख बच्चों में उत्सुकता बढ़ी तो उन्होंने भी बिना किसी औपचारिकता के सीधे सवाल शुरू कर दिए। बच्चों के जवाब से शिक्षण की स्थिति परखी और सही उत्तर देने वालों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने बच्चों से मुद्रा ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। सोम्या और अंकुल ने सवालों के सही जवाब दिए तो डीएम ने उनकी पीठ थपथपाई और पूरी कक्षा से तालियां बजवाईं। उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी सुने। इसके बाद ब्लैक बोर्ड पर मुद्रा को दशमलव सहित लिखवाकर बच्चों की समझ जांची। विद्यार्थियों के सही जवाब देने पर डीएम ने फिर तालियां बजवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.