Lakhimpur Khiri News: कई जगह गिरी दीवारें, बाल बाल बचे लोग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। बरसात और तेज हवाओं का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जगह जगह पक्की व कच्ची दीवारों और पेड़ों का गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मितौली कस्बा सहित आसपास गांवों से दीवारें गिरने की खबरें लगातार आ रही है। गनीमत रही कि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मितौली क्षेत्र के लोहन्ना गांव की रहने वाली चमेली देवी पत्नी विशेश्वर दयाल कश्यप का परिवार दीवार पर छप्पर डाल कर गुजर बसर कर रहा था। अंधड़ व अतिवृष्टि के कारण अचानक दीवार छप्पर सहित भरभराकर गिर गई। परिवार बाल बाल बच गया। वहीं मितौल कस्बे के पश्चिम मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार रात मथुरेश शुक्ला के घर की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मूसलाधार बारिश से गिरे कई मकान हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.