Lakhimpur Khiri News: औचक निरीक्षण में परखी एमडीएम व्यवस्था, बच्चों से लिया पढ़ाई का फीडबैक
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जंगबहादुरगंज में सोमवार को एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और बीईओ संजीव भारती ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था, साफ-सफाई और शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रसोईघर और भंडार कक्ष का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता परखी। इसके बाद कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और एमडीएम भोजन तथा पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा था। सोमवार के रोस्टर के तहत बच्चों को फल के रूप में केला भी वितरित किया गया था। बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया और अधिकारियों के सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। एसडीएम ने एमडीएम प्रभारी शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.