Lakhimpur Khiri News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर से परेशान मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: नगर में बिजली संकट से गुस्साए सैकड़ों मोहल्लेवासियों का धैर्य जवाब दे गया। मोहल्ला इकराम नगर में बीते 15 दिनों से लगातार हो रही अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से आजिज आकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को विद्युत विभाग के पलिया डिवीजन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की। मोहल्ला इकराम नगर में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में मोहल्लेवासियों ने अवगत कराया कि इकराम नगर में स्थापित ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है और उससे कई अन्य क्षेत्रों की बिजली भी जोड़ दी गई है। क्षमता कम और ओवरलोडिंग ज्यादा होने के कारण रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.