लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के मनमीत नगर कॉलेज के पास ओवरलोड गन्ने से लदे एक ट्रक के बिजली के तारों में फंस जाने से अफरातफरी मच गई। तारों में उलझे ट्रक के खिंचाव से दो बिजली के खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए, जबकि खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक मनमीत नगर कॉलेज के पास से गुजर रहा था। गन्ने की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में फंस गया। चालक ने जब तक वाहन को संभाला या रोका, तब तक तारों के खिंचाव से दो खंभे धराशायी हो गए और उन पर लगा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरा। खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच ...