Lakhimpur Khiri News: ओवरब्रिज पर छुट्टा पशुओं का डेरा, कांवड़ियों को खतरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: सावन के पहले सोमवार के साथ कांवड़ियों का आवागमन तेज होने लगा है, लेकिन नेशनल हाईवे-730 पर लखीमपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पर छुट्टा पशुओं का झुंड खुलेआम घूमता दिखाई दे रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बन गई है। ओवरब्रिज से गुजरने वाले कांवड़ियों और अन्य राहगीरों को इन पशुओं के कारण हर समय हादसे का डर सताता रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में पशु दिखाई न देने से बड़ा हादसा हो सकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस महत्वपूर्ण मार्ग पर न तो आवारा पशुओं को हटाने की व्यवस्था की गई है और न ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह भी पढ़ें- Gridih News: मधुबन: मुख्य मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.