Lakhimpur Khiri News: ओवरब्रिज की खामियां बताईं तो भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन ओवरब्रिज परियोजना समय पर पूरी नहीं हो सकी। निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में पुल में दिखाई दी दरारों की मरम्मत भी चर्चा में रही। अब निर्माण कार्य की खामियों की ओर ध्यान दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट का आरोप प्रोजेक्ट के कर्मचारियों पर लगा है। शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता लवकुश अवस्थी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 11 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बने वैकल्पिक मार्ग से गुजर रहे थे। उनके अनुसार वैकल्पिक मार्ग गड्ढों कीचड़ और सड़क किनारे पड़ी लोहे की सरियों से खतरनाक बना है। मौके पर न तो पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था थी और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.