Lakhimpur Khiri News: ओपीडी में खाली कुर्सियां, सीएचसी में भटक रहे मरीज
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को स्टाफ क्भ् मनमानी और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से अक्तूबर माह में अस्पतालों का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन बावजूद कुछ चिकित्सक अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं।गुरुवार को मरीजों की शिकायत पर 'हिन्दुस्तान' की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे चिकित्सक डॉ. एचडी गोस्वामी अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। मोहल्ला कुमारटोला के मरीज राजेश कुमार, संदीप, प्रदीप और ग्राम कैथोला के हरिशंकर, अतुल कुमार डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन उनकी अनुपस्थिति के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.