Lakhimpur Khiri News: ऑनलाइन गेमिंग ऐप का झांसा देकर 7 लाख ठगे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन निवासी आकाश मिश्रा ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप और धोखाधड़ी के जरिए लाखों रुपये व कीमती सामान ऐंठने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित आकाश मिश्रा ने बताया कि नौरंगाबाद निवासी आरोपी ने लगभग एक वर्ष पूर्व उनके मोबाइल पर बेट 99 नामक गेमिंग ऐप का लिंक भेजा था। इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर उनसे किस्तों में कुल 7,30,000 रुपये नकदी और ऑनलाइन माध्यम से ऐंठ लिए। पीड़ित का आरोप है कि गेम में हारने के बाद आरोपी ने दबाव बनाकर उनका मोटोरोला मोबाइल, सोने की अंगूठी, महेंद्र फाइनेंस की 1.26 लाख रुपये की एफडी और स्कूटी छीन ली। इतना ही नहीं, जबरन स्कूटी अपने नाम ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.