लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: मंगलवार सुबह लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से एक 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवती के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पलक सिंह (22) पुत्री सुधीर प्रताप सिंह निवासी बादलनगर कॉलोनी की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पलक मंगलवार सुबह सड़क पर जा रही थी तभी सामने से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवती को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसका पैर दो जगह से फ्रैक्चर है। उसका ऑपरेशन आज बुधवार को किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद भाग रहे ऑटो की वीडियो रिकॉर्डिंग युवती की...