Lakhimpur Khiri News: ऑटोमोबाइल दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के कस्बा नीमगांव में बुधवार की रात चोरों ने एक ऑटोमोबाइल दुकान का शटर का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। चोर दुकान में रखी तिजोरी भी उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि तिजोरी में हजारों रुपये की नकदी रखी थी। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सहसपुर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.