लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला की करीब 133 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज 21 सितंबर को आवश्यक बैठक होगी। बैठक शाम सात बजे मोहम्मदी रोड पर सत्य प्रकाश अग्रवाल की राइस मिल में आयोजित की जाएगी। रामलीला समिति के अनुसार इस वर्ष रामलीला का आयोजन 11 से 22 अक्टूबर तक होगा। बैठक में रामलीला को और भव्य एवं आकर्षक बनाने और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न तैयारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। समिति ने सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव देने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...