लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात 70वीं वाहिनी की बी समवाय बरसोला के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबापुरवा में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शालिनी परिहार कमांडेंट पशु चिकित्सा क्षेत्रक मुख्यालय व उनकी कुशल व समर्पित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों के पशुधन के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया गया। शिविर में 35 ग्रामीणों के 219 मवेशियों की चिकित्सीय जांच की गई और उन्हें विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। पशु चिकित्सा शिविर के दौरान डॉ. शालिनी परिहार ने पशुपालकों को बदलते मौसम में फैलने वाली संक्रामक और मौसमी बीमारियों से बचाव को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को खुरपका-मुंहपका व गलघोटू जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण करान...