Lakhimpur Khiri News: एमडीएम में दाल अधपकी, चावल में मिले कंकड़
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही,। एसडीएम यदुवीर सिंह और बीईओ बृजराज सिंह ने गुरुवार को कस्बे के पांच सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नंबर तीन स्थित संविलियन विद्यालय में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। वहीं, इसी विद्यालय की कक्षा छह के बच्चों ने इंग्लिश का पाठ पढ़कर सुनाया तो एसडीएम ने उनकी सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान छात्र-शिक्षक उपस्थिति, एमडीएम और विद्यालयों की अन्य व्यवस्थाएं परखीं। वार्ड नंबर तीन स्थित संविलियन विद्यालय में गुरुवार के निर्धारित मेन्यू के अनुसार सब्जीयुक्त दाल और रोटी के बजाय बच्चों को दाल-चावल परोसा गया था। एसडीएम ने खुद भोजन चखकर देखा तो दाल अधपकी मिली और चावल में कंकड़ पाए गए। इस पर उन्होंने भोजन उपलब्ध कराने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.