Lakhimpur Khiri News: एमएलसी चुनाव में कांति सिंह की जीत पर सपाइयों ने जताई खुशी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सपा प्रत्याशी कांति सिंह की स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। निघासन कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने पार्टी के विस क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी के साथ तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लुधौरी में निसार अहमद ने लोगों को मिठाई बांटी। सपाइयों ने खुशी जताते हुए कांति सिंह को बधाई दी। पार्टी नेता आरएस कुशवाहा ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया। इस दौरान मनोज वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, उमाशंकर यादव, संदीप यादव, ध्रुव मौर्य, राजेंद्र यादव, छेद्दू पासी, लेखराम भास्कर, रमेश मौर्य, असलम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.