लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के सिनेमा चौराहे से बाबा भूतनाथ मंदिर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता से मुलाकात कर सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया गया। इस दौरान सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। अनूप गुप्ता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...