Lakhimpur Khiri News: एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 घंटे तक चली जद्दोजहद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के दुबहा नयापुरवा गांव में सोमवार तड़के 21 वर्षीय युवती की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर भीरा, बिजुआ और पड़रिया पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। करीब 11 घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद मुकदमा दर्ज होने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। दुबहा गांव निवासी रोहित राम की पुत्री प्रियांशी देवी की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजन शव को घर ले आए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सुबह से लेकर शाम करीब पांच बजे तक पुलिस और परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.