लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। बीबीएलसी इण्टर कालेज खमरिया में एनसीसी कैडेट के रिक्त हुए पदों पर नए कैडेटों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित आज तक आवेदन कर सकते हैं। बीबीएलसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मिश्रा ने बताया कि कुछ एनसीसी कैडेटों के स्क्वाड छोड़ने से रिक्त हुए पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं गुरुवार तक विद्यालय अवधि के दौरान एनसीसी ऑफिस में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...