Lakhimpur Khiri News: एथलेटिक्स में आराध्या और सृष्टि ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल अकादमी की दो होनहार छात्राओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। महंगापुर में आयोजित सालाना जोड़ मेले में विद्यालय की छात्रा आराध्या सिंह ने ओपन एथलीट वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 11 गणित वर्ग की छात्रा सृष्टि वर्मा ने 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं विधायक अमन गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.