Lakhimpur Khiri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अभिषेक व शबनम बने चैंपियन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: युवराज दत्त इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग गुरु नानक इंटर कॉलेज के अभिषेक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवराज दत्त इंटर कॉलेज के निशांत द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर के आशु शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग जनता इंटर कॉलेज की शबनम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: क्षेत्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का भव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.