Lakhimpur Khiri News: एडीओ पंचायत धौरहरा को नोटिस, मांगा जवाब
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दिवाली त्योहार पर सचिवों से दस-दस हजार रुपए वसूली का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में दिवाली के नाम पर प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव से 10-10 हजार रुपये देने की बात कही गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि स्क्रीन शॉट वायरल होने के मामले में एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: ग्राम पंचायतों में गबन में जिम्मेदारों को नोटिस, होगी कार्रवाई नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी। यह गंभीर प्रकरण है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.