लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। तमाम अनियमितताओं से घिरे कुंभी के हैदराबाद स्थित गौशाला के दो केयर ट्रेकरों समेत पांच लोगों को गोवंश चोरी में जेल भेजे जाने के बाद अब वहां की व्यवस्था सुधारने की कवायद एडीओ पंचायत ने शुरू कर दी है। इसके तहत गौशाला में पहले सेवादारी कर चुके हैदराबाद निवासी सरनाम कुमार, नन्हेंलाल, पंकज व राजवीर को तैनात किया गया है, जो पशुओं को भूसा और दाना खिलौने से लेकर पानी पिलाने एवं उनके इलाज कराने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यहां दो गोवंश मृत एवं कुछ बीमार मिले थे। बीमार गोवंशों का इलाज पशुपालन विभाग के पशु धन प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा किया गया है। एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार ने बताया कि गौशाला के कीचड़ को दुरुस्त कर गोवंश को सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। निचली एरिया होने की वजह...