Lakhimpur Khiri News: एडवेंचर कैंप में छात्रों ने उठाया आनंद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखनऊ पब्लिक स्कूल ने बगीरा एडवेंचर्स के सहयोग से एक दिवसीय साहसिक एवं मनोरंजक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ भाग लिया तथा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और साहस का विकास करना था। कैंप के दौरान बच्चों के लिए डॉल्फिन पूल, स्नो डांस, ट्रामपोलिन, बंजी जंप और जोरब रोलर जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आकर्षक खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.