Lakhimpur Khiri News: एक ही रात दो घरों से लाखों का सामान समेट ले गए चोर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। कफारा चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर चोर घरों में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को से चोरी का खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। कफारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बसौना घुरघुट्टा निवासी विनोद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात चोर घर के पीछे की दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात, शादी में मिले फूल व पीतल के बर्तन, स्टील के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान में एक छोटी नथ, एक जोड़ी कुंडल, एक फूल, एक मटरमाला, चांदी की तीन चिमटी, दो जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा बक्से में रखे करीब 15 हजार रुपये और गुल्लक में रखे 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.