Lakhimpur Khiri News: एक ही रात तीन किसानों के पंप चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज क्षेत्र के इच्छनापुर गांव में चोरों ने एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर किसानों के खेतों से मोनोब्लॉक पंप चोरी कर लिए। खेतों में लगे पंप की चोरी होने की जानकारी पर किसानों में हड़कंप मच गया। पीड़ित किसानों ने मैगलगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बाईकुआं गांव निवासी किसान दिनेश सिंह व सरवन सिंह ने बताया कि उनके खेत इच्छनापुर गांव में है।इसी स्थान पर इच्छनापुर निवासी सुरेंद्र सिंह का भी खेत है। तीनों किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए गहरे बोरवेल में मोनोब्लॉक पंप लगे हुए थे। चोरों ने रात के समय तीनों के खेत में बोरवेल से मोनोब्लॉक पंप निकालकर चोरी कर लिए। सुबह खेत पर पहुंचने पर किसानों को पंप चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात में पंप चोरी की तीन घटना से आसपास के ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.