लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- लखीमपुर में 192 जोड़ों का सामूहिक विवाह Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के डीएस इंटर कालेज मैदान मंगलवार को 192 जोड़ों की शादी का गवाह बना। एक तरफ वैदिक मंत्रोच्चार व शहनाई की गूंज के बीच 182 जोड़़ों ने जीवन भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामा। वहीं मुस्लिम रीति रिवाज से 10 जोड़ों का निकाह कराया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ योगानन्द पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह आदि अतिथियों ने पुष्प वर्षा कर नव दम्पत्तियों के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां लखीमपुर ब्लाक, नकहा, लखीमपुर नगर पालिका, खीरी नगर पंचायत और ओयल नगर पंचायत के जोड़े शामिल हुए। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया। सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोग पहुंचने...