Lakhimpur Khiri News: एक माह पुरानी बर्तन चोरी का खुलासा,दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: नीमगांव पुलिस ने करीब एक माह पहले सिकंदराबाद कस्बे में बर्तन व्यापारी की दुकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए बर्तन घटना में प्रयुक्त एक बाइक और दोनों के पास से एक एक अवैध तमंचा और एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि 15 जून को सिकंदराबाद कस्बे के मोहम्मदी रोड स्थित बर्तन व्यापारी महेश चंद्र की दुकान पर दिनदहाड़े बाइक से आए बदमाश बर्तन चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: लोगों से मोबाइल छीनने वाले दो चोर दबोचे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले का खुलासा करते हुए शनिवार सुबह दौदापुर के पास से दो आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.