Lakhimpur Khiri News: एक महीने में ही सड़क में हो गए जानलेवा गड्ढे
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। ब्लॉक कुम्भी के गांव महेशपुर के पास शंकर जी मंदिर के पास से नयागांव मार्ग की सड़क अभी एक महीना पहले ही बन पाई थी। इस सड़क मे एक महीने मे ही कई जगह सड़क मे होल बन गए और कई जगह से सड़क की परतें भी उखड़ गई। लोगो का कहना है कि मानक के अनुरूप यह सड़क नहीं बनी है। यह सड़क गोला मोहम्मदी स्टेट हाई वे पर ब्लॉक कुम्भी (गोला)के गांव महेशपुर मे शंकर जी मंदिर के पास से ग्राम नयागांव तक बनी है। इस सड़क की लम्बाई लगभग दो किलोमीटर तीन सौ मीटर की है। लाखो रूपये की लागत से बनी इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है। अभी एक महीना ही सड़क बनने का हो पाया था। एक महीने मे सड़क पर पुलिया के पास करीब दो फुट चौड़ा होल हो गया। इस होल को किसी दुर्घटना का इंतजार है। इसके अलावा सड़क की परते जगह जगह कई जगह उखड़ गई। गांव नयागांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.