लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस (15009/15010) का समय एक नवंबर से बदलने जा रहा है। नए शेड्यूल से लखीमपुर, गोला और मैलानी के व्यापारियों को बरेली में खरीदारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा। नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 15009 सुबह 7:15 बजे लखीमपुर पहुंचेगी और 7:20 बजे छूटेगी। इसके बाद सुबह 7:46 बजे गोला, 8:35 बजे मैलानी होते हुए सुबह 11:35 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15010 इज्जतनगर से शाम 5 बजे चलेगी। यह ट्रेन रात 8:05 बजे मैलानी, 8:28 बजे गोला और 8:58 बजे लखीमपुर पहुंचेगी, जहां से 9 बजे आगे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक नवंबर से बदली समय सारिणी से होगी संचालित यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन का नंवबर से ...