Lakhimpur Khiri News: एक्सपायरी से दो दिन पहले ब्रेड में मिली फफूंदी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बा कुकरा में परचून की दुकान से खरीदी गई ब्रेड को लेकर खाद्य गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बा निवासी नौरीन के अनुसार बच्चों के लिए खरीदे गए ब्रेड के पैकेट में सड़ी गली और फफूंदी लगी ब्रेड मिली। बताया गया कि पैकेट पर एक्सपायरी तिथि 23 सितंबर 2026 अंकित है जबकि इसे 21 सितंबर की सुबह बच्चे को देने के लिए खोला गया था। नौरीन का आरोप है कि एक्सपायरी तिथि से दो दिन पहले ही ब्रेड खराब अवस्था में मिली। खराब ब्रेड मिलने के बाद परिजनों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा हो गई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ब्रेड की खराब हालत दिखाई दे रही है। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से किए जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.