Lakhimpur Khiri News: एकादशी पर सजेगा बाबा श्याम का दरबार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। आगामी एकादशी के अवसर पर नगर में प्रभु श्री खाटू श्याम जी का संगीतमय कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्याम भक्त अजय गुप्ता ने बताया कि कीर्तन स्थल का चयन कर लिया गया है जबकि आयोजन स्थल की विस्तृत जानकारी एकादशी से दो दिन पूर्व सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि कीर्तन में बाबा श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुति के साथ भक्तिमय वातावरण का सृजन होगा। उन्होंने सभी श्याम सेवकों एवं नगरवासियों से पूर्व की भांति सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.