लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर के श्री तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एकल अभियान द्वारा चलाये जा रहे पांच दिवसीय वर्ग का समापन सत्र संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय चुनी गई बहनों को कलम किताब एवं भारत माता का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवपाल सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील सिंह, राम सागर जायसवाल, मोहनी सिंह, थारू क्षेत्र के वरिष्ठ संत रामासरे दास, मुकेश गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर सहित तमाम विद्यालय स्टाफ एवं एकल परिवार के सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...