Lakhimpur Khiri News: एएसआई लिपिक वर्ग में चयन पर दीपक सम्मानित
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के अलीगंज निवासी दीपक वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा का यूपी पुलिस के एएसआई लिपिक वर्ग में चयन होने पर रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र ने खुशी जताई। उन्होंने अपने आवास पर दीपक वर्मा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अरविंद मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे युवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता अमित मिश्र एडवोकेट भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.