लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर , संवाददाता। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से डॉ. बनवारी लाल शर्मा गुरुकुल, नैमिषारण्य सीतापुर द्वारा आगामी 5 दिसंबर को एक भव्य 'एआई एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी 2026' का आयोजन किया जाएगा।इस विशाल विज्ञान व तकनीकी प्रदर्शनी में खीरी, सीतापुर, हरदोई और बहराइच जिलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, कोडिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, थ्री डी प्रिंटिंग और वर्किंग रोबोट्स पर आधारित अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स का लाइव प्रदर्शन करेंगे। गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रणीत अग्निहोत्री ने बताया कि इस आयोजन का मुख्...