Lakhimpur Khiri News: एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। प्रसव पीड़ा से जूझ रही प्रसूता के लिए एंबुलेंस कर्मी उस समय मददगार साबित हुए, जब अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। एंबुलेंस कर्मियों ने लखनऊ में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक से फोन पर दिशा निर्देश लेकर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।मूसेपुर खुर्द गांव निवासी कल्पना देवी इन दिनों अपने मायके बगहा आई हुई थीं। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस प्रसूता को अस्पताल लेकर जा रही थी तभी रास्ते में अचानक उनकी प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के ईएमटी वीरेश कुमार ने लखनऊ में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.