Lakhimpur Khiri News: उल्ल नदी में मिला शनिवार से लापता पंकज का शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रहे पनगी खुर्द निवासी मजदूर पंकज का शव मंगलवार को रामापुर स्थित रपटा पुल के पास उल्ल नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव बरामद किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लखपेड़गंज निवासी जाबिर रपटा पुल पार करते समय गहरे पानी में बह गया था। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट की मदद से नदी में जाबिर की तलाश कर रही थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जंगल के पास नदी के किनारे झाड़ियों में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। टीम ने तुरंत शव को बाहर निकाला और किनारे लेकर आई। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने मृतक की शिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.