Lakhimpur Khiri News: उलाहना देने गई मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र के भौनापुर गांव में बच्चे की पिटाई का उलाहना देने गई महिला और उसकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सोनी पत्नी बलस्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनके 10 वर्षीय बेटे निखिल को गांव के लुक्का पुत्र रामभजन ने पीट दिया। बेटे की शिकायत पर सोनी उलाहना देने लुक्का के घर पहुंचीं। आरोप है कि इस पर लुक्का, उसकी बहनें बाटू व कामिनी और मां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मां को बचाने पहुंची बेटी पूजा को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.