Lakhimpur Khiri News: उद्योग व्यापार मंडल कराएगा कन्याओं का विवाह
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। उद्योग व्यापार मंडल निघासन अपने सामाजिक सरोकार के तहत 12 दिसंबर 2026 को कन्या विवाह समारोह कराएगा। यह समारोह कस्बे के जिला पंचायत इंटर कालेज प्रांगण में होगा। इसके लिए व्यापार मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, महामंत्री बलदेव सिंह और कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना है। इसमें सभी वर्गों के पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए बीस सितंबर से बीस अक्टूबर तक पंजीकरण किए जाएंगे। इसके लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। इस संबंध में हुई बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष के अलावा तहसील अध्यक्ष अशोक जैन तथा तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक सहित अन्य पदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.