लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कृषि विभाग से अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए आवेदन करने वाले किसानों का चयन मंगलवार को विकास भवन में आयोजित ई-लॉटरी से किया गया। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित ई-लॉटरी में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने को ई-लाटरी निकाली गई। सीडीओ योगानन्द पाण्डेय, उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह और किसानों की उपस्थिति में आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया के तहत 10,000 से अधिक अनुदान वाले 60 कृषि यंत्रों के लिए 427 किसानों ने बुकिंग कराई थी। यह भी पढ़ें- Orai News: कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में चयनित होने पर खिले किसानों के चेहरे इसमें बुकिंग के सापेक...