Lakhimpur Khiri News: ई रिक्शा से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला, मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: उचौलिया। नेशनल हाईवे 30 पर उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहद्दीनपुर चौराहा के निकट हुए सड़क हादसे में एक महिला ग्राम प्रधान की मौत हो गई। मृतका की पहचान विकासखंड पसगवां की ग्राम पंचायत बरखेरा की प्रधान 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी रामचंद्र निवासी ग्राम ढभौरा के रूप में हुई है। मृतका सावित्री के पुत्र अवधेश यादव ने बताया कि उसकी मां पौत्री श्वेता के साथ दवा लेने जंगबहादुरगंज गई थीं। दवा लेकर वह ई रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं। जब ई रिक्शा मोहद्दीनपुर चौराहा के निकट पहुंचा, इसी दौरान भैंसों का झुंड सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ई रिक्शा चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ई रिक्शा से झटककर सावित्री देवी सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया। ट्रक के नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.