Lakhimpur Khiri News: ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत, दो भाई गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहे चचेरे भाई और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा निघासन रोड पर सरखना मोड़ के पास उस समय हुआ, जब ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पलिया क्षेत्र के ग्राम रानीपुरवा निवासी राकेश कश्यप की (20 वर्ष) पुत्री भोली शुक्रवार को अपने चचेरे भाई चंदन (10 वर्ष) पुत्र पप्पू और भतीजे अनमोल (2 वर्ष) पुत्र पंकज के साथ ई-रिक्शा से बालाजी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रही थी। परिजनों के अनुसार तीनों ई-रिक्शा से निघासन रोड की ओर जा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.