Lakhimpur Khiri News: ईसानगर में 2 सड़क हादसों में 2 लोग जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम एक बार फिर तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर से महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों हादसे ईसानगर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर हुए। हसरत जहां निवासी बदालीपुर, थाना ईसानगर कटौली बाजार से अपने पति इरशाद के साथ बाइक से घर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हसरत जहां बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक अन्य सड़क हादसे में इमलिया के पास बाइक सवार जीतू चौरसिया निवासी तमोलीपुर मजरा अल्लीपुर थाना खमरिया सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.