Lakhimpur Khiri News: ईसानगर पुलिस ने सात वारंटी गिरफ्तार किए
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया,संवाददाता।ईसानगर पुलिस ने गुरुवार को सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जगदीशपुर निवासी गुफरान, कुर्बान और शफीक, अहिरनपुरवा मजरा बरारी निवासी सियाराम यादव, केशव और चन्द्रिका यादव तथा नकहिया निवासी छोटन्न शामिल हैं।थानाध्यक्ष ईसानगर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक सभी अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के चलते वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.