Lakhimpur Khiri News: ईसानगर पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। ईसानगर पुलिस ने पिता और पुत्र सहित वारंटी बहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेशियों से लगातार अनुपस्थित रहने के चलते तीनों का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पलिया मजरा वीरबाब के सुंदर पुत्र रामचरन,माता प्रसाद पुत्र सुंदर और गुड़िया पत्नी माता प्रसाद एक मामले में आरोपी हैं। जो पिछले काफी समय से पेशी पर कोर्ट नहीं जा रहे थे। जिस वजह से तीनों की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। जिसकी तामील करते हुए उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल मोहम्मद शोएब,कांस्टेबल बृजेश कुमार और महिला आरक्षी साक्षी ने तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.