Lakhimpur Khiri News: ईवीएम प्रशिक्षण के तहत वोटरों को कराया अभ्यास
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। ईवीएम प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में ईवीएम मशीन रखकर वोटरों को इससे वोट डालने की ट्रेनिंग दी जा रही है। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने तहसील आने वाले लोगों को जागरूक करते हुए ट्रेनर अभिषेक यादव के पास ईवीएम पर मतदान का अभ्यास करने को कहा। इस दौरान तमाम लोगों ने अपनी पसंद का बटन दबाकर वोटिंग करके देखा। तहसीलदार ने किसी भी वोटर को यहां आकर वोट डालने का अभ्यास करते हुए वीवीपैट के जरिए अपना वोट अपने पसंदीदा चिन्ह पर ही जाने की पुष्टि कर सकता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: विधानसभा चुनाव-2027 ईवीएम -वीवीपीएटी का डेमो शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.